बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर रघुनाथपुरा के पास दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे को चोटें आई हैं। जबकि दोनों कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। शनिवार दोपहर को रघुनाथपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों से कार को बचाते हुए चालक दूसरी लेन में चला गया। सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे को चोटें आई हैं। जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केेंद्र में उपचार दिया गया। जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री संदीप सांख्यान ने कहा कि इस दुर्घटना का कारण रोड की खस्ताहालत है।