शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने रविवार रात को सरयाली पुल के समीप व्यक्ति से 30.06 ग्राम चरस बरामद की है। तलाई पुलिस रविवार रात करीब 8:40 बजे गश्त कर रही थी। सरयाली पुल के समीप एक व्यक्ति जा रहा था। पुलिस को देखकर उसने अपनी जेब से सड़क किनारे झाड़ियों की तरफ कोई चीज फेंक दी। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की और फेंकी गई वस्तु बरामद की तो उसमें चरस पाई गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।