फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरोटीवाला कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों को प्रमाणपत्र किए वितरित

विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज में एनएसएस के स्वयं सेवियों को प्रमाण पत्र जारी करते हुए- स्रोत- कालेज।
विज्ञापन
अनुशासन और टीमवर्क पर दिया गया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने सत्र 2024–25 एवं 2025–26 में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में प्राचार्य ने जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और समय प्रबंधन के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी तथा उन्हें एनएसएस के आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कृष्णा प्रकाश ने स्वयंसेवियों को बताया कि प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और टीमवर्क की कमी देखने को मिलती है। एनएसएस की ओर से आयोजित विभिन्न समूह गतिविधियों के दौरान तथा सात दिवसीय शिविर में भाग लेने से उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को लगातार दो वर्षों तक सफलतापूर्वक सात दिवसीय एनएसएस शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें