फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीमेंट प्लांट खुला पर बाजार में नहीं लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मालभाड़े पर समझौता होने के बाद बरमाणा सीमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है लेकिन बाजार से अभी भी रौनक गायब है। बरमाणा बाजार में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। दो महीनों से बंद पड़े ढाबे और मैकेनिक सहित अन्य दुकानें मंगलवार को भी बंद रहीं। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दो से चार दिन में बरमाणा बाजार पहले की तरह गुलजार हो जाएगा।मंगलवार को सीमेंट प्लांट के गेट को खोल दिया गया लेकिन नया उत्पादन और डिमांड नहीं होने के कारण नाममात्र ट्रक की आवाजाही प्लांट के भीतर रही। प्लांट बंद होने के बाद से ही प्रवासी कामगार पलायन कर चुके हैं। उन्हें आने अभी समय लगेगा। बताया जा रहा कि सीमेंट उत्पादन आने वाले दो से तीन दिन में शुरू होगा। इसके बाद से बरमाणा कस्बे में पहले तरह रौनक देखी जा सकती है। दिसंबर माह में सीमेंट प्लांट बंद होने बरमाणा कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

कामगारों के पलायन और ट्रकों के पहिए थमे रहने से ढाबे और मैकेनिक की दुकानें बंद हो चुकी है। जब प्लांट चल रहा था तो कस्बे में करीब 100 ढाबे चल रहे थे जिनमें से वर्तमान में पांच ही ढाबे चल रहे हैं। काम नहीं होने से मैकेनिक की दुकानें बंद हैं। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से हर दिन जूझने वाले बरमाणा कस्बे में प्लांट बंद होने के बाद से सन्नाटा पसरा है लेकिन स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्लांट खुलने के बाद से एक बार फिर काम पहले की तरह रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें