बिलासपुर। पुलिस की एसआईयू टीम ने बरमाणा थाना के बठोह गांव के एक घर में छापा मार कर 764 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआईयू की बिलासपुर टीम के एचसी अनिल कुमार, आरक्षी मनीष कुमार और राजेश कुमार ने देर शाम को बरमाणा के बठोह गांव में छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का एक व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त है। पुलिस ने आरोपी के घर से 764 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान कमल देव (35) निवासी बठोह के रूप में हुई है। एसआईयू टीम ने आरोपी को बरमाणा थाना प्रभारी को कार्रवाई को सौंप दिया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरमाणा थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया गया है।