फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के पास खड़े ट्रक में जा घुसी कार, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
आईपीएच चौक घुमारवीं के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। स्टेट हाइवे घुमारवीं सरकाघाट पर आईपीएच चौक घुमारवीं के पास बुधवार शाम को सरकाघाट से घुमारवीं की तरफ जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ ट्रक के पीछे जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे एक गाड़ी सरकाघाट से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। आईपीएच चौक घुमारवीं के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी एकदम तेज रफ्तार से साइड खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि गाड़ी में बैठे लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। डीएसपी अनिल ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें