फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धुंध में फोरलेन पर पहाड़ी से टकराने के बाद पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- धुंध और ओवरस्पीड के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

- दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
- पांच दोस्त दिल्ली से मनाली जा रहे थे घूमने

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर रोहिण में एक कार पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पांच व्यक्ति घायल हो गए, इसमें से दो की हालत गंभीर है। हादसे का कारण धुंध और ओवरस्पीड मानी जा रही है। घुमारवीं थाना पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार सवार पांच दोस्त दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। जब वह रोहिण के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे लगे मील स्टोन को तोड़ते हुए पहाड़ी जा टकराई और फोरलेन पर ही पलट गई। हादसा सुबह के समय हुआ। उस समय घनी धुंध भी थी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। वहां से दो घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि तीन घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कॉलेज रेफर किए घायलों में से भी एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान धैर्य नारंग निवासी फरीदाबाद दिल्ली, अमित नारंग निवासी फरीदाबाद दिल्ली, सुमित शर्मा, अभय राज प्रताप सिंह और विवेक कुमार निवासी बलबीर नगर, शाहदरा, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें