- मालिक ने शरारती तत्वों पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप तहसील नम्होल के धुणी पंजैल में एक कार आग लगने से जल गई। कार के मालिक ने शरारती तत्वों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है।
शिकायत में सेना से सेवानिवृत्त कश्मीरी लाल ठाकुर ने बताया कि कार को धुणी पंजैल में सड़क किनारे खड़ा किया था। रात को किसी शरारती तत्व कार ने आग लगा दी। रात करीब 1:00 बजे फोन आया कि कार में आग लगी हुई है। जब मौके पर पहुंचा तो आग की लपटों से घिरी हुई थी। कश्मीरी लाल ठाकुर ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। कश्मीरी लाल ने पुलिस विभाग से मांग की है कि सख्ती से छानबीन की जाए। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।