फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हार्ट अटैक से नहर कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक से नहर कर्मी की मौत
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। नहर विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदस्थ महेश चंद्र (50) का सोमवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां स्थित राधे निवास कॉलोनी निवासी महेश चंद्र (50) पुत्र पुरषोतम नहर विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे। वह मूलत: बरेली जिले के थाना मीरगंज के ग्राम चुरई दलपतपुर के निवासी थे। सोमवार की शाम वह ड्यूटी से घर पहुंचे तो उनकी तबीयत थोड़ी खराब होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी चिकित्सक से दवाई दिलवाई। लेकिन रात करीब 12 बजे फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन फानन परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बीते एक-दो दिन से ज्यादा ठंड होने की वजह से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। दोपहर में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, कमल सिंह यादव आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें