फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू 27 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में बद्दी की एक निजी कंपनी में प्रोडक्शन एंड मेंटेनेंस एसोसिएट के 100 पदों के लिए 27 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से होगा। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास अथवा 10वीं और 12वीं रखी गई है। आईटीआई पास के लिए मासिक वेतन 16, 676 रुपये और 10वीं व 12वीं पास के लिए मासिक वेतन 16,157 रुपये है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 18-35 आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वह अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें