फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निजी कंपनी में रोजगार का मौका, भरे जाएंगेे 200 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
30 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, 31 को बिलासपुर में होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महेंद्रा एंड महेंद्रा स्वराज मोहाली ने विभिन्न श्रेणियों के 200 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए 30 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 31 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर, डीजल मोटर मेकेनिक, पेंटर, टर्नर के पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास और 2023 से 2026 तक पास होना चाहिए। इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 साल होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार रुपये बतौर स्टाइपंड प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जिनमें सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, संबंधित योग्यता और पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा की काॅपी, अनुभव प्रमाणपत्र सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 और नियोक्ता के मोबाइल नंबर 74091-76699 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने पर किसी प्रकार का यात्रा व अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें