संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आईटीआई बिलासपुर में सोलन की एक निजी कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर के 70 पदों को की भर्ती के लिए 3 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 9 बजे शुरू होंगे। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई है। पटियाला स्थित निजी कंपनी में 150 पद रिक्त हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग है। बद्दी की एक निजी कंपनी में 50 पद रिक्त हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आईटीआई (इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन) है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 12,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त समय, कैंटीन सुविधा, पीएफ, ईएसआई की सुविधा भी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 नवंबर को आईटीआई में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी कश्मीर सिंह से मोबाइल नंबर 94590-38487 एवं कार्यालय दूरभाष नंबर 01978 224774 पर संपर्क कर सकते हैं।