घुमारवीं कॉलेज के कैडेट रोहित भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने पर सम्मानित करते प
-महाविद्यालय प्रशासन ने प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के एनसीसी कैडेट रोहित ठाकुर का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर (जीडी) के रूप में हुआ है।
कॉलेज प्रशासन ने रोहित को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह चयन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने रोहित की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के एनसीसी विंग के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रमाण है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी महाविद्यालय के छात्र इसी तरह से देश सेवा के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। रोहित ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों व समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी समितियों के समन्वयक डॉ. सुरेश शर्मा, महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. सीता राम, प्रो. बच्चन सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।