फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां, बहनें और दादा-दादी कर रहे राहुल के श्रीखंड यात्रा से लौटने का इंतजार

Wed, 05 Jul 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के नजदीकी कोठी गांव का 26 वर्षीय युवक राहुल श्रीखंड यात्रा के दौरान ग्लेशियर से फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। माता-पिता के बुढ़ापे का इकलौता सहारा दुनिया से चला गया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके पिता सोमवार को ही रामपुर चले गए थे, जबकि घर के किसी अन्य सदस्य को इस बारे में नहीं बताया गया है। माता, दो बहनें और दादा-दादी राहुल का श्रीखंड की यात्रा से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ श्रीखंड यात्रा पर गया था। मंगलवार को वापस शिमला पहुंचना था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वापस आते समय ग्लेशियर पर पैर फिसला और युवक गहरी खाई में गिर गया। युवक के पिता ठाकुर दास को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। युवक की दो बड़ी बहनें हैं। बूढ़े दादा-दादी भी घर में पोते के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनकी आंखों का तारा अब कभी नहीं आएगा।
विज्ञापन

मृतक राहुल टूर एंड ट्रेवल का काम करता था। गांव के लोगों के मुताबिक राहुल मिलनसार स्वभाव का था। सबके सुख-दुख में शरीक होने के कारण सब लोगों का चहेता था। मंगलवार को शिमला में शव का पोस्टमार्टम हुआ। बुधवार सुबह शव घर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें