बरमाणा आंगनवाड़ी केंद्र में बोरवेल के कार्य के शुभारंभ पर पूजा अर्चना करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आंगनबाड़ी केंद्र बरमाणा में बोरवेल का कार्य मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। इस बोरवेल के लगने से पेयजल की किल्लत दूर होगी। पंचायत प्रधान पूजा धीमान ने इस स्कीम के लिए बरमाणा पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का आभार प्रकट किया है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के सहयोग से बरमाणा पंचायत में तीन बोरवेल लगने जा रहे हैं। एक बोरवेल आंगनबाड़ी केंद्र बरमाणा के पास दूसरा बोरवेल प्राथमिक स्कूल के साथ और तीसरा बोरवेल कैंचीमोड़ में लगेगा। मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र बरमाणा में पहले बोरवेल लगाने के लिए मशीन लग गई है। इसका कार्य बोरवेल मशीन की पूजा-अर्चना करके शुरू हुआ। इस दौरान पंचायत प्रधान पूजा धीमान ,पूर्व प्रधान शिव देई,वार्ड सदस्य सुरेंद्र शर्मा,वार्ड सदस्य सुनीता देवी,पूर्व प्रधानाचार्य भाग सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।