फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी ने परिवार सहित किए मां नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी ने परिवार सहित शुक्रवार को श्री नयनादेवी जी में माथा टेका। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि माता सबकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इससे पूर्व में भी वह माता जी के दर्शन के लिए आते रहे हैं। इस बार उनके पिता ने मन्नत मांगी थी। उसी मन्नत को पूरा होने के बाद वह पूरे परिवार सहित माता जी के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह मूल रूप से बिलासपुर से संबंध रखते हैं, लेकिन अब सोलन जिले में बस गए हैं। बताया कि बहुत जल्द उनकी महादेव के नाम से एल्बम रिलीज होने वाली है। इस दौरान उनके पिता प्रेमलाल, माता लीला देवी, पत्नी कोमल, बहन लीला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें