बिलासपुर। निफा हिमाचल प्रदेश की मुहिम शहीदों से शहीदों तक के अंतर्गत एम्स बिलासपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 35 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में निफा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश समन्वयक नेहा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके अलावा स्वस्थ ब्रह्मांड से मनीष, एबीवीपी बिलासपुर की ओर से मोहित चंदेल, वैष्णवी राणा, रितिका महाजन और शालू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निफा बिलासपुर ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संगठनों और स्वयंसेवकों का आभार जताया।