फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुई सुराहड़, पंजगाई और सोहरी स्कूल ने जीते अपने-अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में शनिवार को जुखाला खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 11 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लगभग 175 खिलाड़ी भाग ले रहे है। खिलाड़ी छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने सभी लोगों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। दीपक शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला, बरमाण, दसगांव, रानीकोटला, सुईसुराहड़, छकोह, सोलधा, सोहरी, पंजगाई, हरनोड़ा और धारटटोह के बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 8 अगस्त को होगा। मुख्य अतिथि रणधीर शर्मा ने बच्चों से खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सुई सुराहड़ और बरमाणा के बीच हुआ। इस मुकाबले में सुई सुराहड़ ने बरमाणा को 54-33 के स्कोर से मात दी। दूसरा मुकाबला पंजगाई और छकोह के बीच हुआ, जिसमें पंजगाई ने छकोह को 31-15 के स्कोर से मात दी। तीसरा मुकाबला सोहरी और दसगांव के बीच हुआ, जिसमें सोहरी ने दसगांव को 40-27 के स्कोर से मात दी। इस मौके पर डाइट प्रधानाचार्य दीप चंद गौतम, छकोह स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश पाठक, जुखाला पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान सोनू ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य रूपेश भट्टी, बीडीसी सदस्य निभा ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें