श्री नयना देवी जी में आयोजित भाजपा की बैठक में जिला प्रभारी को सम्मानित करते विधायक। स्रोत: भाज
लोअर मंडल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। लोअर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष बलवीर पप्पी की अध्यक्षता में हुई। जिला भाजपा प्रभारी रश्मि धर सूद और विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। रश्मि धर सूद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल समेत पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।