बिलासपुर (रामपुर)। डिबाई की विधायक डॉ. अनीता लोधी ने रविवार को लोधी बहुल गांव बेगमाबाद, चौकोनी, करसौली, मंसूरपुर, पजैया आदि गांव का भ्रमण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान आयोजित बैठकों में कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोग भाजपा में जुड़े और भाजपा ने ही उनके समाज को महत्व दिया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष रोहिताश मौर्य एडवोकेट, मंडल महामंत्री रामदेव लोधी, दयाराम लोधी, सुनील मौर्य, मोहित राणा, भगवत शरण लोधी, डॉक्टर मोहन लाल लोधी, मान सिंह लोधी, नारायणदास लोधी, डॉ लालता प्रसाद लोधी, उदल सिंह, हेमराज लोधी, रामकिशोर लोधी आदि मुख्य थे। संवाद