फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व सीएम धूमल के जन्मदिन पर क्रिकेट संघ ने बांटे फल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ अपराजिता अनाथालय में कैब के सदस्यों ने दिए कंबल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। बीसीसीआई सीनियर चयन कमेटी के सदस्य एवं बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता की अगुवाई में जिला अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान में फल वितरित किए गए। ओपीडी और आईपीडी में मरीजों, आगंतुकों को फल बांटे। वहीं भगेड़ में अपराजिता अनाथालय में कैब के सदस्यों ने 18 कंबल, 18 बेड शीट, 18 पिल्लो कवर भेंट किए। विशाल जगोता ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल अपने जीवन के अस्सी वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। यह हर्ष का विषय है कि बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन को उनका जन्मदिन मनाने का सुअवसर मिला। देश और प्रदेश की राजनीति में एक अनुकरणीय आयाम स्थापित करने वाले प्रो. धूमल करोड़ों दिलों में राज करते हैं। बिलासपुर क्रिकेट संघ ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, करप्रीत मैहता, विशात रतवान, सोनू ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें