फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठी के राओ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कोठी के गांव राओ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राओ गांव की नीलम कुमारी को रविवार शाम को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
एम्स में नीलम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति विपन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नीलम घास लेने खेत की तरफ गई थी। शाम के समय घर आ गई। उसने सास को बताया कि चक्कर आ रहे हैं और प्यास लगी है। कारण पूछने पर उसने कहा कि उसे उकल बूटी (कांग्रेस घास) उखाड़ने से चक्कर आ रहे है।
वह झंडूता से अपने घर गाड़ी में आ रहा था, तो मां ने फोन पर सारी बात बताई। घर पहुंचे पर पत्नी नीलम को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। उधर, मृतका के पिता बाबू राम निवासी गांव चांबा डैहर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने आरोप लगाया है कि बेटी नीलम के ससुराल वाले उसे पहले भी तंग करते थे। कभी फोन पर भी बात नहीं करने देते थे। सोमवार को जब बेटी के शव को देखा तो शरीर पर नीले निशान पड़े थे। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें