अंतर महाविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम ?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता बनी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम के खिलाड़ियों का महाविद्यालय पहुंचने पर सोमवार को स्वागत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने टीम में शामिल राहुल, कुणाल चंदेल, आदर्श ठाकुर, नितेश नेगी, चेतन सिंह, निखिल, अंशुल चंदेल, सिद्धांत ठाकुर, इतिन, अर्जुन कौंडल, मोहित, मयंक, आयुष त्यागी, गुरविंदर सहित टीम के कोच मनोज ठाकुर को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग में जलपान का भी आयोजन किया। डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज कांगड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय ऊना को हराकर टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। संवाद