बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश कपिल ने वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीसी शर्मा के समक्ष रखी। सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
छात्राओं ने पहाड़ी और पंजाबी बोलियों की ताल पर भंगड़ा डाला। मुख्यातिथि पीसी शर्मा ने कहा कि वार्षिक परितोषक वितरण समारोह मात्र एक समारोह नहीं है, बल्कि यह पाठशाला का वह आईना है जिससे विद्यार्थियों और पाठशाला की कामयाबी झलकती है। उन्होंने सभी प्रकार की उपलब्धियों और उत्कृष्टता के परचम के लिए पाठशाला के समस्त परिवार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ष भर पढ़ाई, खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपना भरपूर योगदान देते हैं। छात्र-छात्राओं ने सारा-रारा घूमे रे तेरा घाघरा... पर खूब धमाल मचाया। वर्षभर अव्वल रहे विद्यार्थियों तन्वी, कंचन, अक्षिता, सुशांत, आकृति, तृषा, वंदना, सक्षम, रोहित, कार्तिक, शिवम, सौम्य, तमन्ना और सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सत्य पाल, नरेश कुमार सहोड़, लेखराम धीमान, प्रधानाचार्य यशपाल पटियाल, सुरजीत ठाकुर, जगवीर सिंह जम्वाल, निर्मला चौहान, स्नेह लता, गोबिंद सिंह, कुलदीप भाबोरिया आदि मौजूद रहे।