फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में स्थायी भर्ती हो, लंपी से पशु की मौत मिले 50 हजार मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के नगर परिषद हॉल में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य कार्यकारणी का विस्तार किया गया। बिलासपुर के टोबा गांव निवासी भाग सिंह को राज्य सचिव चुना गया।
विज्ञापन

मंडी के प्रशांत मोहन और सोलन से नरेश घई को सचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में नौ सदस्यों और राज्य परिषद में 21 सदस्य का चयन किया गया। सम्मेलन में महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।
इसके अलावा भूमि अधिग्रहण प्रभावितों की मांगों का समर्थन करते हुए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने, अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध करते हुए इसे तुरंत प्रभाव से निरस्त करके पहले की तरह सेना में स्थायी भर्ती करने की मांग, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, लंपी वायरस से मरने वाले पशुओं के मालिकों को 50,000 प्रति पशु मुआवजा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 14 से 18 अक्तूबर के बीच होने वाले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पांच सदस्य के प्रतिनिधिमंडल का चयन भी किया गया, जिनमें नवनिर्वाचित राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, प्रवेश चंदेल, नानक चंद शांडिल, प्रशांत मोहन और अंजलि को शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ नेता वासुदेव बसु, पूर्व विधायक केके कौशल, किसान नेता हरदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें