बिलासपुर के शाहतलाई में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ युवा क्लब शाहतलाई की ओर से शाहतलाई में वीरवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग में पठानकोट और झज्जर हरियाणा ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
जूनियर वर्ग में गुजर टीम ने जड्डू टीम को हराया। दूसरे मैच में नध्यार ने जोल और तीसरे मैच में पठानकोट ने रठी की टीम को पराजित किया। इसके बाद डंगार ने बीबीएन को, डीसीसी हमीरपुर ने पलासड़ा तथा झज्जर हरियाणा ने जोल को हराया।
सीनियर वर्ग में पठानकोट ने चकमोह टीम को हराकर अगले दौर में स्थान बनाया। दूसरे मैच में झज्जर हरियाणा ने ऊना को मात दी। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में विजेता टीम को 31,000 और उपविजेता को 21,000 रुपये इनाम दिया जाएगा।
जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 5,100 और उपविजेता को 4,100 रुपये इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज मौजूद रहे। संवाद