फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के गांव वागी धरेड़ा में दो घरों में ताले तोड़ कर शातिर लाखों के गहने और नकदी चुराकर ले गए। घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब घर के सदस्य सोए हुए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सपना देवी निवासी वागी (धरेड़ा) ने बताया कि घर की धरातल मंजिल में में रहती है। मंगलवार शाम को एक कमरे में ताला लगाकर वह परिवार सहित दूसरे कमरे में सो गए। बुधवार सुबह वह उठी तो घर के सामने वाले एक परिवार का शोर सुनाई दिया। पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है। उसके बाद जब उसने अपने घर का दूसरे कमरे का दरवाजा देखा तो उस पर ताला नहीं था। कमरे के अंदर गई तो अलमारी का कुंडा टूटा हुआ था।
अलमारी में रखे सोने के आभूषण और पांच हजार की नकदी गायब थी। सामने वाले घर से महिला आई और उसने बताया कि उसके घर से भी ट्रंक का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और चार हजार रुपये गायब है। मामले की पुष्टि मुख्यालय डीएसपी राजकुमार ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें