फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंदरौर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के कंदरौर में सोमवार को एक 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। शव के पास जहरीली दवाई की शीशी और कुछ फटे हुए नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंदरौर में घास लेने गए कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को एक महिला को अचेत पड़े देखा। सूचना स्थानीय प्रधान को दी गई। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला को मृत पाया गया।
जांच के दौरान महिला के पर्स से आधार कार्ड, एक जहर की शीशी, कुछ फटे हुए नोट बरामद हुए। महिला की पहचान लता देवी (26) निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं। महिला की शादी इसी साल मार्च में हुई थी।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि लता देवी दो दिन पहले उसके साथ घर से घुमारवीं के लिए आई थी, लेकिन घुमारवीं में अपने मायका मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गई। उसके बाद वह वापस घर चला गया। इस बात की जानकारी पत्नी के भाई और बहन को भी दी थी।
वह पत्नी के फोन पर बार-बार कॉल करता रहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें