फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी के उत्तांक्षित और कशिश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
बिलासपुर के डीएवी बरमाणा में आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-डीएवी बरमाणा में शुरू हुई वुशू चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल (आवासीय) विंग बरमाणा में 20वीं एचपी स्टेट जूनियर वुशू चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी डॉ. निधि पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश चिराग भानू विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए। जूनियर वर्ग के सांसु इवेंट के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के उत्तांक्षित ने स्वर्ण, कांगड़ा के अरमान ने रजत और बिलासपुर के अमन शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के ताऊलू इवेंट मंडी की कशिश ने स्वर्ण, मंडी की अक्षिता ने रजत और कुल्लू की अंकिता ने कांस्य पदक हासिल किया। वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बरमाणा में आयोजित हो रही एचपी स्टेट जूनियर वुशू चैंपियनशिप में किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा को छोड़ कर नौ जिले के 250 युवक और युवतियां भाग ले रहे है। चैंपियनशिप में ताऊलू और सांसु वुशू इवेंट के 12 पार्ट की प्रतियोगिता का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें