बिलासपुर कॉलेज में आयोजित काउंसलिंग में छात्रा के दस्तावेजों की जांच करते प्रोफेसर । संवाद
दो कॉलेजों में काउंसलिंग में पहुंचे 629 विद्यार्थी
-चयनित विद्यार्थी 31 जुलाई तक करवाएंगे फीस जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सोमावार को पीजी कक्षाओें की काउंसलिंग हुई। बिलासपुर और घुमारवीं कॉलेज में 629 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। मंगलवार को विषयवार मेरिट लिस्ट जारी होगी। घुमारवीं कॉलेज में काउंसलिंग मंगलवार को भी काउंलिंग होगी, जिसके बाद मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। जिन विद्यार्थियों के नाम मेरिट सूची होंगे वे कॉलेज के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फीस जमा करवा पाएंगे। घुमारवीं कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन 387 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गणित में 49, इंग्लिश में 14, राजनीति विज्ञान में 42, वाणिज्य में 36, जीव विज्ञान में 42, वनस्पति विज्ञान में 85, भौतिक विज्ञान में 35 और रसायन विज्ञान में 84 विद्यार्थी शामिल हुए। महाविद्यालय के प्रेस समिति के संयोजक डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि गणित और भौतिक विज्ञान के लिए प्रति विषय 80, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के लिए प्रति विषय 30 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त प्रति विभाग 10 प्रतिशत सीटें ईडब्लूएस और सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित रखी गई हैं। वहीं बिलासपुर बिलासपुर कॉलेज में काउंसलिंग में 242 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें भौतिक विज्ञान में 32, रसायन विज्ञान में 85, गणित में 41, अंग्रेजी में 11, अर्थशास्त्र में सात, एमकॉम में 46 और पीजीडीसीए में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद कॉलेज में नियमित कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू हो जाएगी।