फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडयालग गांव का मामला, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पडयालग (लड़ा) गांव में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पडयालग गांव का विनोद कुमार(35) रविवार शाम को अपने घर में मौजूद था। उसके माता-पिता भी घर पर ही थे। रात करीब 9 बजे विनोद कुमार को उल्टियां शुरू हुई। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। रविवार रात को इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर अस्वस्थ था। भराड़ी थाना प्रभारी देवानद ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें