फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेल लाइन बिछने से गांव के लिए बंद हो जाएगा रास्ता

Mon, 15 Jul 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपते श्री नयना देवी जी के विधायक व प्रदेश भाजपा
विज्ञापन
टाली गांव में ओवरहेड ब्रिज बनाने को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-स्वाहण के ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से हो रहे नुकसान को रोकने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टाली और स्वाहण ग्राम पंचायत के लोगों ने विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में बिलासपुर
के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपा।
टाली से सदाराम महेंद्र सिंह, देशराज, स्वाहण पंचायत के प्रधान दीना नाथ, नरेश कुमार, हुसन चंद, राज कुमार ने उपायुक्त को बताया कि टाली गांव की संपर्क सड़क रेल लाइन का ट्रैक बनने से क्षतिग्रस्त हो जाएगा। जहां से संपर्क सड़क है वहां से भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का ट्रैक बिछेगा, जिससे गांव का रास्ता बंद हो जाएगा। ग्रामीणों को आवाजाही की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि वहां पर ओवरहेड ब्रिज बनाया जाए। ताकि ट्रैक बनने के बाद गांव के लिए आवाजाही बाधित न हो। स्वाहण पंचायत के खेरिया गांव के लोगों ने कहा कि रेल लाइन के सुरंग निर्माण के लिए भारी ब्लास्टिंग हो रही है। इससे आसपास के घरों को नुकसान हो रहा है। कई घरों में दरारें आ गई हैं। इसलिए ब्लास्टिंग को तुरंत रोका जाए। ताकि लोगों के घरों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि वा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वो लोगों की समस्या के समाधान के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें