फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैरी फीडर में पूरी रात बिजली रही गुल

Sun, 21 Jul 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को फोन करते रहे लोग, सुबह हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

-लंबे समय से लोगों को झेलनी पड़ रही बिजली कट की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर बैरी फीडर में शनिवार पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन भी किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सुबह के समय ही लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हुई। बिजली न होने से अधिकतर परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ी। लोगों ने बताया कि पहले ही बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऊपर से बिजली आपूर्ति न होने से परेशानी दोगुना हो जाती है। कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है जब पूरी-पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जब भी अधिकारियों से इस बारे में पूछा जाए तो वह कहते हैं कि कर्मचारियों की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने बोर्ड और सरकार से मांग उठाई की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़ा। हालांकि शिकायत के बाद उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने संज्ञान लिया और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से जवाब मांगा। इस पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बिजली बैरी फीडर में रात 10:30 बजे कुछ खराबी आ गई थी। इसके बाद फाल्ट का पता लगाकर सुबह 8:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें