घायल दीप लाल को एम्स बिलासपुर किया रेफर, खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भोली गांव में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दीप लाल निवासी गांव भोली डाकघर जुखाला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि रात के समय यह अपने कमरे में आराम कर रहा था। तभी इसके ताया के लड़का जो इसका पड़ोसी है ने उसे बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक उसने चाकू से सिर पर हमला कर दिया। हमले से वह आंगन में अचेत अवस्था में गिर गया। इसके बाद उसकी पत्नी और भाई ने उसे मार्कंड अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।