फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस से पैदा होता सेवा भाव

Wed, 26 Jun 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के शिवा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय शिविर में उपस्थित मुख्यातिथि,विद्यार्थी
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत्त सुशील पुंडीर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं योजना एक राष्ट्रीय स्तर की एक स्वयंसेवी संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना विकसित करना है। वर्तमान में समाज में नशा भयंकर रूप ले चुका है। उन्होंने नशे से युवाओं को बचाव के बारे में अवगत कराया। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारी बच्चों को दी जाएगी। पहले दिन बच्चों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्कूल के रास्तों की सफाई की। स्कूल प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा ने बच्चों को जीवन में सेवा के मूल भावों से अवगत कराते हुए इस शिविर में अपना भरपूर योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों को फास्ट फूड से होने वाले नुकसान और संतुलित आहार के के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ज्ञान विज्ञान समिति के प्रधान खजान सिंह धीर, कार्यक्रम अधिकारी शशि भूषण, खेमा शर्मा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें