नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन के मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से करीब 3.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में हरियाणा के सोनीपत जिले के 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान उमेश निवासी गांव व डाकघर गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस थाना घुमारवीं में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।