फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर की युवती की कनाडा में मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक डेयरी संचालक की पुत्री की कनाडा में मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोहरिया निवासी एक किसान ने नगर में डेयरी में खोल रखी है। किसान ने करीब तीन साल पहले अपने 21 वर्षीय पुत्री को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। उनकी पुत्री कनाडा में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम को युवती से फोन पर उसके माता पिता ने बात भी की थी। उसकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार की सुबह वह अपने कमरे में मृत हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने युवती के कमरे को भी सील कर दिया है तथा उसकी दो रूम पार्टनर युवतियों को भी चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। युवती के संबंधियों ने घटना की सूचना फोन के जरिए मंगलवार की सुबह उसके परिजनों को दी तो उसके घर में कोहराम मच गया। इसके बाद सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और अफसोस जताने वालों का उसके घर पर तांता लग गया। युवती की मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन वहां रहने वाले संबंधियों के माध्यम से शव को लाने के प्रयास करने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें