फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बलोह टोल प्लाजा के पास 4.053 किलोग्राम चरस के साथ दंपती गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

घुमारवीं की टीम ने 4.053 किलोग्राम चरस के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
चरस (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने 4.053 किलोग्राम चरस के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी मंडी की तरफ से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। कार में एक दंपती सवार था। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। शक होने पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 4.053 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान टेक सिंह निवासी गांव रोपा, डाकघर मंगलौर तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें