प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर कॉलेज की टीम रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले ग्रुप वन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए के लिए राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के 12 छात्र-छात्राओं का एक समूह बुधवार को रवाना हो गया। रवाना होने से पहले प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। ग्रुप वन के संयोजक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी महाविद्यालय से विद्यार्थी इन गतिविधियों में भाग लेने जा रहे हैं। ग्रुप वन के अंतर्गत निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, डिबेट, एलोकेशन, क्विज, कोलाज मेकिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।