फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इंटर कॉलेज बैडमिंटन में पहली बार उपविजेता बना बिलासपुर कॉलेज

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में खिलाड़ियों को बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल करने पर सम्मा
विज्ञापन
फाइनल में ऊना कॉलेज से 2-3 से मिली हार, नाहन में 150 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की बैडमिंटन टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया। डॉ. वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। कॉलेज के इतिहास में बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहली बार टीम ने ट्रॉफी हासिल की है। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिलासपुर कॉलेज की छह सदस्यीय टीम ने विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। टीम में आर्य मेहता, प्रणव चंदेल, सूरज शर्मा, राहुल शर्मा, अभिनव ठाकुर और महेश ठाकुर शामिल रहे। टीम के प्रभारी प्रो. ऋतुराज ठाकुर थे।फाइनल मुकाबले में बिलासपुर कॉलेज की टीम का सामना ऊना कॉलेज से हुआ। पांच मैचों की श्रृंखला में ऊना कॉलेज ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि बिलासपुर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से खिलाड़ियों और टीम प्रभारी का हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने उपविजेता ट्रॉफी प्राचार्य को सौंपी। प्राचार्य ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर प्रो. ऋतुराज ठाकुर, आईक्यूएसी सदस्य प्रो. प्रेमजीत, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. रितु, डॉ. नम्रता, डॉ. सोनिया, डॉ. पवन और डॉ. अश्वनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें