फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में कार से 4.523 किलो चरस बरामद, नेपाल के दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:29 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नेपाल निवासी दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब चरस की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल निवासी दंपती भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार एसडीटी की टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें सवार तीन लोगों के कब्जे से कुल 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32) निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी और घनश्याम (25) निवासी गुराण, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में की है। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान चरस की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें