फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में आयोजित रामलीला में राज्याभिषेक दृश्य का चित्र । संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के नगर परिषद प्रांगण में चल रही श्रीराम लीला का समापन श्री राम जी के राज्याभिषेक के साथ हो गया। अंतिम संध्या में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

अंतिम दृश्य में प्रभु श्रीराम राज्याभिषेक में मुनि वशिष्ठ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम का तिलक करते हैं और अयोध्या का राज चलाने के लिए सभी अधिकार सौंपते हैं। इस दौरान वीर हनुमान एक माला का एक-एक मनका तोड़कर उसमें कुछ ढूंढने का प्रयास कर रहे होते हैं। तभी माता सीता उनसे सवाल करती हैं कि हनुमान आप माला के इन मनकों में किसे खोज रहे हो। वह सहजता से जवाब देते हैं कि वह प्रभु श्रीराम को ढूंढ रहे हैं। क्योंकि वही हैं जो इस जग के कण-कण में विद्यमान हैं। माता सीता हनुमान की बात पर हंसती है तो हनुमान जी अपनी छाती चीरकर उसमें प्रभु श्रीराम और माता सीता के दर्शन करवाते हैं। हनुमान जी की अदाकारी से पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंतिम संध्या को खूबसूरत बनाने के लिए मंच सज्जा के कार्यकर्ताओं ने मंच को दुल्हन की तरह सजाया था। श्रीराम नाटक समिति के प्रधान नरेंद्र पंडित ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक ने रामलीला के सफल आयोजन पर श्रीराम नाटक समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें