फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, भागते हुए तीन कारों को भी मारी टक्कर

विज्ञापन
भराड़ी के बाड़ी छजोली में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी छजोली कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा तो भागते-भागते सड़क किनारे खड़ी तीन अन्य कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान ट्रक चालक फिर से ट्रक लेकर भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों ने ट्रक को मौके से करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया। लोगों का हजूम इकट्ठा होते ही ट्रक चालक अपने ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हमीरपुर से तेज रफ्तार में ट्रक घुमारवीं की तरफ जा रहा था। बाड़ी छजोली के समीप ट्रक चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक लेकर मौके से फरार होने की कोशिश की तो तीन कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद वह ट्रक लेकर भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा दधोल चौक के समीप ट्रक को पकड़ लिया।
हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं, वहीं तीन कार का भी लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक चालक ने जब मौके से भगाने लगा तो राह चलते कई अन्य लोग भी ट्रक की चपेट में आने से बच गए। मौके पर कई अन्य वाहन भी खड़े हो गए जिन्होंने बताया कि उक्त ट्रक चालक पहले भी कई अन्य वाहनों को ओवरटेक करते हुए आ रहा था। खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें