फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 24 Mar 2023 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में दूसरा सवार हुआ घायल, मेले से घर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन

-लावारिस पशुओं की समस्या पर प्रशासन के उदासीन रवैये से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। फोरलेन पर लावारिस पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। वीरवार रात को भी किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पनोह में एक बाइक लावारिस पशु से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। बाइक सवार नलवाड़ी मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार (20) और विजय कुमार उर्फ कालू (20) निवासी गांव नैण गुजरां डाकघर रोहिण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर वीरवार रात को नलवाड़ी मेला देखकर बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे पनोह के पास पहुंचने पर फोरलेन पर लावारिस गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोरलेन पर छह माह में हुए 15 हादसे
निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का मंडी-भराड़ी पुल से टिहरा तक हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया है। फोरलेन के इस हिस्से पर छह माह में करीब 15 हादसे हो चुके हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा हादसे लावरिस पशुओं के कारण हुए हैं। यह लावारिस पशु कई लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। ग्राम पंचायत डमली के गांव छत और कोठी में फोरलेन पर आठ सड़क हादसे हो चुके हैं। ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के कल्लर और बेहना जट्टा गांव में हादसे हुए हैं। औहर में भी एक हादसा हो चुका है, जिसमें दो युवकों की मौत हुई थी। पनोह में वीरवार रात को एक हादसा पेश आया। इसमें भी एक युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। इन हादसों में दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं। उधर, ग्राम पंचायत डमली के प्रधान बंदना कुमारी ने बताया कि प्रशासन को कई बार बेसहारा पशुओं की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के उप प्रधान मनमोहन ने बताया की लावारिस पशु किसानों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लावारिस पशुओं को फोरलेन से हटा कर अन्य जगह रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें