फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनियंत्रित होकर कार से टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) पुलिस थाना कोट कहलूर के गांव मंडयाली में एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से दो व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात को नववर्ष के अवसर पर एक बाइक पर तीन व्यक्ति माता के दर्शनों के बाद वापस घर जा रहे थे। तभी मंडयाली गांव में कोलां वाला टोबा से एक कार आ रही थी। बाइक अनियंत्रित होकर उस कार से से टकरा गई। बाइक पर बैठे तीनों लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए घवांडल अस्पताल में ले जाया गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
अन्य दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों की पहचान हरमनजीत, शाहरुख और सागर के रूप में हुई है। तीनों गांव मानकपुर तहसील खरड़ पंजाब के रहने वाले हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी शेर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें