बिलासपुर। घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार, निवासी गांव भगोट, डाकघर भलस्वाय, जिला बिलासपुर ने बताया कि शनिवार को वह अपने छोटे भाई और मां के साथ पन्याला मंदिर माथा टेकने गया था। इसी दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर एक बाइक ने मां को टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर, बाजू और टांगों पर चोट आई हैं। उन्हें घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।