गुरप्रीत सिंह पुरुष टीम के कप्तान और किरण ठाकुर संभालेंगी महिला टीम की कमान
आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में आज से शुरू होगी चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जा रही 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें भाग लेंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि यह चैंपियनशिप 5 से 8 जून तक आंध्र प्रदेश के मांगीनापुड़ी बीच, मछलीपट्टनम में आयोजित की जा रही है। हिमाचल की टीमें आंध्र प्रदेश पहुंच चुकी हैं। पुरुष टीम में गुरप्रीत सिंह, रजत चौधरी, मिथुन, प्रियांक चंदेल, लाल सिंह और बलबीर सिंह शामिल हैं। गुरप्रीत सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। संदीप मैनेजर तथा पूर्ण कटोच कोच हैं। महिला टीम में किरण ठाकुर, तनु ठाकुर, निकिता चौहान, शगुन नायक, अदिति शुप्टा और जसप्रीत कौर का चयन हुआ है। किरण ठाकुर टीम की कप्तान हैं। महिला टीम की मैनेजर पवना नेगी होंगी, जबकि कोच की जिम्मेदारी विलम ठाकुर निभाएंगे।