बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के 9वीं और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पाठशाला की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। स्कूल प्रधानाचार्य ओम प्रकाश कपिल ने बताया कि पाठशाला की वेबसाइट पिछले 12 साल से विद्यार्थियों और आम लोगों की सुविधा के लिए क्रियान्वित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस साल का परीक्षा परिणाम भी 31 मार्च को 10:30 बजे ऑनलाइन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाठशाला बरठीं ने साल 2011 में अपनी वेबसाइट लांच करके जिले में पहला और प्रदेश में तीसरी पाठशाला होने का गौरव हासिल किया है। इस बार भी 9वीं और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पाठशाला की वेबसाइट पर डाला जाएगा, ताकि अपने परीक्षा परिणाम को बच्चे और अभिभावक घर बैठे ही देख सकें।