फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा पंचायत ने उठाई पेयजल संकट दूर करने की मांग

विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते बरमाणा पंचायत प्रतनिधि। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपा ज्ञापन, कैंची मोड़ टैंक में नियमित पानी और भटेड़ में कनेक्शन देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कैंची मोड़ स्थित जलशक्ति विभाग के टैंक में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और भटेड़ क्षेत्र में तीन वर्ष पहले बिछाई गई मुख्य पेयजल पाइपलाइन से पात्र परिवारों को जल्द कनेक्शन देने की मांग उठाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कैंची मोड़ में टैंक बनने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भटेड़ में पाइपलाइन बिछने के बाद भी लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज और अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री से मांग की कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को जल्द आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें