फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाहोट कसोल स्कूल की शिवांशी-कृतिका प्रतियोगिता के लिए चयनित

Fri, 03 Nov 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला बाहोट कसोल की शिवांशी का चयन अंडर-14 और कृतिका ठाकुर का चयन अंडर-19 की कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 की राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा सिरमौर और अंडर-19 की सोलन में हुई। दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्याध्यापक श्यामलाल ने बताया कि कृतिका और शिवांशी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। अंडर-14 की राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा बिहार में होगी। पाठशाला पहुंचने पर दोनों छात्राओं का हार पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्याध्यापक ने दोनों छात्राओं, अध्यापकों और समस्त स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें